{"_id":"56f0277b4f1c1bd20ff14d24","slug":"firing-dhaba-three-escapee-crime-ropar","type":"story","status":"publish","title_hn":" ढाबे पर फायरिंग कर तीन अज्ञात फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाबे पर फायरिंग कर तीन अज्ञात फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, श्री चमकौर साहिब (रोपड़)
Updated Mon, 21 Mar 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री चमकौर साहिब के गांव भोजेमाजरा में एक ढाबे पर रविवार देर रात महिंद्रा पिकअप में आए तीन अज्ञात युवकों और ढाबों के वर्करों में बहस हो गई।
तीनों आरोपियों ने ढाबे पर फायरिंग की और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। रविवार रात करीब एक बजे श्री चमकौर साहिब की तरफ से आई महिंद्रा पिकअप जिस में तीन व्यक्ति सवार थे उन्होंने ढाबे पर चाय का ऑर्डर दिया। उन्होंने ढाबेके काउंटर के पास बैठकर चाय पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर इनकी ढाबे के वर्कर से तकरार शुरू हो गई।
इसपर एक व्यक्ति ने रिवॉल्वर निकालकर स्टाफ की तरफ दो फायर कर दिए और मौके से फरार हो गए। यह सारी घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस फुटेज से तीनों व्यक्तियों की पहचान कर रही है।
ढाबे के मालिक हरविंदर सिंह ने बताया कि घटना संबंधी देर रात उनके स्टाफ ने उसे फ़ोन पर सूचित किया। वह और थाना प्रमुख देसराज तुरंत मौके पर पहुंचे। श्री चमकौर साहिब पुलिस ने ढाबे के स्टाफ मेंबर अमरजीत सिंह पुत्र फकीर सिंह के बयान पर तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।