{"_id":"682f343edd6514c6a7023dc3","slug":"father-and-son-kill-himself-in-patiala-crime-news-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में बाप-बेटे ने दी जान: घर पर अकेले रहते थे पिता-पुत्र, क्या वजह रही कि मौत को लगा लिया गले?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला में बाप-बेटे ने दी जान: घर पर अकेले रहते थे पिता-पुत्र, क्या वजह रही कि मौत को लगा लिया गले?
Thu, 22 May 2025 07:57 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 22 May 2025 07:57 PM IST
सार
पटियाला में घर पर अकेले रह रहे बाप-बेटे ने अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। दोनों पिता-पुत्र ने फंदे से लटक कर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला में पिता ने पुत्र फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया। घटना पटियाला के गांव टोडरवाल की है। मृतकों की पहचान बेअंत सिंह (57) और उसके बेटे गुरवीर सिंह (32) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी दंदराला ढींडसा इंचार्ज एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि बेअंत सिंह की पत्नी का निधन हो चुका था। बेटे गुरवीर सिंह का भी साल 2017 में अपनी पत्नी के साथ तलाक हो गया था। जबकि बेअंत सिंह की एक बेटी हैस जिसकी शादी हो चुकी है। दोनों बाप-बेटा घर में अकेले रहते थे।
विज्ञापन
लेन-देन के चलते बेअंत सिंह को अपनी 50 बीघा जमीन भी बेचनी पड़ी थी। इन सब कारणों के चलते बेअंत सिंह व उसका बेटा गुरवीर सिंह मानसिक परेशान रहते थे। इसी हालत में दोनों ने घर में छत के गार्डर से रस्सी की मदद से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
एएसआई अमरीक सिंह ने बताया कि विवाहित बेटी की ओर से कईं बार फोन करने के बावजूद जब पिता व भाई ने फोन नहीं उठाया, तो उसने पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा को देखने के लिए कहा। जब जाकर देखा, तो वहां दोनों की लाशें फंदे से लटक रही थीं। दोनों बाप-बेटा पिछले करीब डेढ़ महीने से मानसिक परेशान थे। इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। परिवार वालों ने मामले में कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया है।