फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmers, millions in debt, suicide Patiala, Patiala

लाखों के कर्ज से सताए किसान ने की खुदकुशी

Sat, 02 Apr 2016 03:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 02 Apr 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers, millions in debt, suicide Patiala, Patiala
सुसाइड - फोटो : demo pic
कर्ज के बोझ तले दबे तहसील समाना के गांव कमासपुर के एक किसान ने शुक्रवार सुबह पेड़ पर परने के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे वारिसों के हवाले कर दिया है। मामले में 174 की कार्रवाई की गई है।  थाना सदर समाना से मामले के जांच अधिकारी थानेदार गुरदेव सिंह ने बताया कि गांव कमासपुर के किसान मोहर सिंह (52) ने शुक्रवार सुबह गांव की पानी की टंकी के पास पेड़ पर परने के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


किसान के पास चार एकड़ जमीन है, जो नहर के पानी के प्रकोप अधीन है। कुछ समय पहले किसान की धान की फसल नहर के पानी से खराब हो गई थी। इस बार भी पिछले दिनों पड़ी भारी बारिश से गेहूं की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे किसान अपने सिर चढ़े 12 लाख रुपये के कर्ज को नहीं उतार पा रहा था। किसान ने बैंक से चार लाख का लोन और अन्य कई जगहों से भी आठ लाख रुपये के लोन ले रखे थे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद इसे वारिसों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed