{"_id":"574d56fd4f1c1b2609108e2a","slug":"false-certificate-doctor-job-medical-colleges-case-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे सर्टिफिकेट के आधार पर बना डाक्टर, नौकरी भी पाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झूठे सर्टिफिकेट के आधार पर बना डाक्टर, नौकरी भी पाई
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 31 May 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले झूठे सर्टिफिकेट के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला लेकर डाक्टर बना और फिर नौकरी भी पाई। खुलासा होने पर अब पुलिस ने सरकारी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर आरोपी डाक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी डाक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
सरकारी मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल ने सिविल लाइन थाना पुलिस के पास शिकायत की है कि डाक्टर सुरिंदर सिंह निवासी गांव कंडाला सेखा तहसील दसूहा जिला होशियारपुर, जो सिविल अस्पताल होशियारपुर में तैनात है, उसने अनुसूचित जाति का झूठा सर्टिफिकेट हासिल करके पहले सरकारी मेडिकल कालेज पटियाला में एमबीबीएस में दाखिल लिया और डाक्टर बने। इसके बाद सर्टिफिकेट के आधार पर बतौर मेडिकल अफसर नौकरी भी पाई। जब डाक्टर सुरिंदर सिंह की इस धोखाधड़ी के बारे में पता चला, तो जांच की गई, जिसमें उन पर लगे सारे आरोप सच पाए गए हैं। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर डाक्टर सुरिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी डाक्टर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।