फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Daughter-in-law by suicide tight

बहू से तंग सास ने की खुदकुशी

Sat, 04 Jul 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 04 Jul 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद बहू अपने हिस्से की दो एकड़ जमीन के लिए ससुराल वालों को तंग कर रही थी कि सास ने जहरीली वस्तु निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बहू समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह घटना गांव हामद वाला उताड़ की है। सुखदेव सिंह पुत्र जगीर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि संदीप कौर की शादी उनके बेटे रणजीत सिंह के साथ हुई थी। रणजीत की करीब पांच महीने पहले मौत हो गई।
विज्ञापन


रणजीत की मौत के बाद संदीप कौर अपने मायके में रहने लगी। उसके बाद उसने सास और ससुर पर दो एकड़ जमीन देने के लिए दबाव डाला। इसी कारण उसकी पत्नी जसवीर कौर ने परेशान होकर जहरीली वस्तु निगलकर  खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने सुखदेव सिंह के बयान पर संदीप कौर, उसके भाई राणा, पिता बख्शीश सिंह व सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed