फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Co-operative bank manager, took bribe, arrested from farmer, bribe, caught by Vigilance, Patiala

सहकारी बैंक का मैनेजर रिश्वत लेता गिरफ्तार

Wed, 12 Apr 2017 03:13 PM IST
पटियाला
पटियाला Updated Wed, 12 Apr 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
Co-operative bank manager, took bribe, arrested from farmer, bribe, caught by Vigilance, Patiala
bribe - फोटो : demo pic
पातड़ां प्राइमरी सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक लिमिटेड के मैनेजर को विजिलेंस ब्यूरो ने 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बैंक मैनेजर ने एक डेयरी फार्मिंग के मालिक से सब्सिडी का चेक देने के बदले में रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस ने मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता गुरप्यार सिंह निवासी हरियाऊ कलां तहसील पातड़ां ने करीब चार साल पहले दि पातड़ां प्राइमरी सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक से डेयरी फार्मिंग के लिए 8 लाख 82 हजार रुपये लोन लिया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने लोन की रकम भी किश्तों में बैंक को वापस कर दी थी, लेकिन इस कर्जे पर महकमे की ओर से बनती सब्सिडी दी जानी थी। सब्सिडी के 32 हजार रुपये के चेक के बदले में बैंक मैनेजर सतविंदर सिंह निवासी गुरु नानक नगर पटियाला ने गुरप्यार सिंह से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरप्यार सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो को दी। इस पर विजिलेंस की टीम ने इंस्पेक्टर परमजीत कुमार की अगुवाई में आरोपी बैंक मैनेजर सतविंदर सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मौके पर शेडो गवाह बलविंदर सिंह निवासी गांव शेरगढ़ रहे, जबकि सरकारी गवाह दर्शन सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed