{"_id":"5745d3914f1c1b7562690ee9","slug":"child-abduction-arrest-four-kidnapr-tripod-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला के त्रिपड़ी से बच्चा अगवा करने वाले चार किडनैपर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटियाला के त्रिपड़ी से बच्चा अगवा करने वाले चार किडनैपर काबू
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 25 May 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला के त्रिपड़ी इलाके से बीते 13 अप्रैल को फिरौती के लिए किडनैप हुए 13 साल के बच्चे मनी के अपहरण के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में से दो गुजरात से गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि बच्चे को पुलिस किडनैपरों के चंगुल से अगले ही दिन छुड़वाने में सफल रही थी।
एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बुधवार को पुलिस लाइन में बताया कि 13 अप्रैल को मनी (13) पुत्र देसराज दोपहर करीब दो बजे किताबें लेने के लिए त्रिपड़ी बाजार गया था। वह बाद में घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। मनी के भाई गोपाल दास ने पुलिस को सूचना दी। उसी दिन रात नौ बजे मोबाइल पर एक व्यक्ति की काल आई, जिसने मनी को छोड़ने के एवज में 10 लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने थाना त्रिपड़ी में केस दर्ज करके मनी की तलाश में विभिन्न टीमें मानसा व बरनाला में 13 अप्रैल की रात को ही भेज दी थीं। किडनैपरों का इसी एरिया में ही होने के बारे में पुलिस के पास पक्की खबर थी। किडनैपिंग के अगले ही दिन पुलिस मनी को अगवाकारों से छुड़ाने में सफल रही थी। अगवा करने वालों ने पुलिस के डर से मनी को 100 रुपये देकर बरनाला से पटियाला वाली बस में बैठा दिया था।
पुलिस इस किडनैपिंग केस के आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस को बरनाला शहर में उस जगह का पता लगा, जहां मनी को अगवा करके रखा गया था। पुलिस ने 2 मई 2016 को एक आरोपी गबू कुमार उर्फ गबर निवासी गांव खनामा शंकर थाना दामदाहा जिला पुरनियां अब निवासी बरनाला को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ दौरान यह बात सामने आई कि इस अगवा कांड में अशोक निवासी गांव अनेसरी जिला थ्रीसुर केरला अब निवासी तरनतारन, नवीन कुमार उर्फ करन निवासी खनुआ जिला पुरनिया अब निवासी बरनाला, सतविंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी गुरू नानक नगर पटियाला का हाथ है।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि बाकी आरोपियों की पुलिस काफी देर से तलाश कर रही थी। पुलिस ने अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, अंबाला, आगरा, भरतपुर (राजस्थान) पर तलाश की। पुलिस को सूचना मिली कि अशोक और नवीन अहमदाबाद (गुजरात) में हैं। जिस पर इन आरोपियों को 22 मई को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथी सतविंदर सिंह को पटियाला से गिरफ्तार कर लिया गया है।