{"_id":"577a955b4f1c1b6d697fa5e7","slug":"canada-swindle-six-and-a-half-million-cheated-case-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा भेजने का झांसा देकर साढ़े छह लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा भेजने का झांसा देकर साढ़े छह लाख ठगे
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा भेजने का झांसा देकर एक महिला समेत तीन लोगों की ओर से लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
परगट सिंह निवासी गांव मनानिया तहसील बुढलाडा जिला मानसा ने सिविल लाइन थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि वह कनाडा जाना चाहता था। इसी दौरान वह गौरव जैन निवासी वार्ड नंबर 13 सुनाम, नवनीत सिंह निवासी त्रिपड़ी पटियाला और आकाशदीप कौर निवासी फतेहगढ़ साहिब के संपर्क में आया। इन लोगों ने उसे कनाडा जल्द भिजवाने का वादा किया। साथ ही कहा कि इसके लिए उसे पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
सौदा छह लाख 60 हजार रुपये में तय हुआ। सौदे की तय राशि शिकायतकर्ता ने आरोपियों को दे दी। इसके बाद न तो आरोपियों ने परगट सिंह को कनाडा भिजवाया और न ही मांगने पर उसके पैसे वापस किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।