फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   ‍‍‍BSP district in-charge, firing, injured, Case, amloh, Fatehgarh Sahib

बसपा के जिला इंचार्ज पर फायर, बाजू में लगे छर्रे

Wed, 22 Jun 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब Updated Wed, 22 Jun 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
BSP district in-charge, firing, injured, Case, amloh, Fatehgarh Sahib
अमलोह के सिविल अस्पताल में जख्मी गुरमुख सिंह का हाल जानते पटियाला जोन के इंचार्ज राम सिंह आजाद व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
बहुजन समाज पार्टी के जिला इंचार्ज और गांव नारायणगढ़ के मौजूदा सरपंच गुरमुख सिंह पर गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर कर दिया। गोलियों से निकले कुछ छर्रे गुरमुख सिंह की दायीं बाजू पर लगे जिससे वह जख्मी हो गए। परिजनों ने गुरमुख को सिविल अस्पताल अमलोह में दाखिल करवाया जहां फिलहाल उनकी हालत ठीक है। 
विज्ञापन


बसपा के सरपंच गुरमुख सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले तेज आंधी के कारण नारायणगढ़ गांव में उनकी जमीन पर लगे बिजली के कई पोल गिर गए थे। उन्होंने पावरकॉम के एसडीओ को पोल दोबारा खड़े करने के लिए निशानी लगाकर दे दी थी। बुधवार को विभाग के एसडीओ विर्क अपनी टीम के साथ उनके खेत में पोल लगाने पहुंचे तो वहां पर गांव निवासी कुलदीप सिंह आ पहुंचा। उसने बिजली कर्मियों को सारे पोल सरपंच की जमीन में लगाने को कहा। इस पर दोनों में बहस हो गई और बहस हाथापाई में बदल गई। 
विज्ञापन


गुरमुख सिंह के अनुसार कुलदीप सिंह के बेटे सरबजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल से तीन फायर कर दिए जिसके कुछ छर्रे उसकी बाजू में आ लगे और वह जमीन पर गिर गया। गोली चलाने के बाद दोनों बाप-बेटा मौके से भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अमलोह के एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि गोली चलाने के आरोपी सरबजीत सिंह पर धारा-307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल में सरपंच गुरमुख सिंह का हाल जानने के लिए पहुंचे बसपा पटियाला जोन के इंचार्ज राम सिंह आजाद ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed