फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Boyfriend to kill the girlfriend arrested

प्रेमी का कत्ल करने वाली प्रेमिका गिरफ्तार

Tue, 12 Jan 2016 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रोपड़ Updated Tue, 12 Jan 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend to kill the girlfriend arrested
शहर से सटे गांव कोटला रोड स्थित अपना होटल के कमरे में प्रेमी का कत्ल करने की आरोपी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी प्रेमिका ने शराब में जहरीला पाउडर मिलाकर हत्या करने की बात कबूल की है। साथ ही बताया दूसरी युवती से शादी करने पर उसने योजना बनाकर प्रेमी की हत्या की है।

बीती नौ जनवरी को अपना होटल के कमरा नंबर 102 में गुरप्रीत सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी गांव रानो जिला लुधियाना का शव मिला था। एसएसपी वरिंदरपाल सिंह ने बताया कि  मृतक के चाचा जगपाल सिंह की शिकायत पर गुरप्रीत सिंह की प्रेमिका भिंदर कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


चाचा का आरोप था भिंदर कौर उसके भतीजे गुरप्रीत पर शादी करने के लिए दबाव डालती रहती थी। दो महीने पहले गुरप्रीत की शादी दूसरी युवती से हो गई थी।

एसएसपी के मुताबिक डीएसपी हरबीर सिंह अटवाल, इंस्पेक्टर धर्मपाल की टीम ने आरोपी भिंदर कौर उर्फ भुपिंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ दौरान आरोपी भिंदर कौर ने माना कि उसके काफी समय से गुरप्रीत सिंह के साथ संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरप्रीत सिंह ने उसे धोखे में रख कर करीब दो महीने शादी कर ली। इस पर उसने गुरप्रीत सिंह को आठ जनवरी को अपना होटल कोटला निहंग में बुलाया और रात को शराब में जहरीला पाउडर मिला कर पिला दिया।

मौत होने के बाद नौ जनवरी की सुबह वह होटल से भाग निकली। जहरीला पाउडर उसने अपने साथी रणधीर कुमार पुत्र अमर नाथ निवासी बडाली रोड कुराली से लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed