{"_id":"0e0033dbf0ef814fee7796c2640ada4c","slug":"asccused-of-rape-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंगर के बहाने बच्ची को ले जाकर दुराचार करने का आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लंगर के बहाने बच्ची को ले जाकर दुराचार करने का आरोपी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 01 Jan 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंगर के बहाने 11 साल की बच्ची को ले जाकर उससे दुराचार करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी ने माना है कि उसका अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। शराब के नशे में वह यह गुनाह कर बैठा।
वीरवार दोपहर को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी (डी) परमजीत सिंह गुराइया ने बताया कि 26 दिसंबर को थाना सदर समाना के अधीन पड़ते गांव कुलारा में छोटे साहिबजादों के शहीदी गुरुपर्व के संबंध में लंगर लगा हुआ था। इसी दौरान 11 साल की एक बच्ची को एक युवक लंगर बंटवाने के बहाने अंधेरे में अपने साथ ले गया था। बाहर खेतों में ले जाकर इस युवक ने बच्ची के साथ रेप किया। पुलिस ने इस मामले में बच्ची की मां के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।
इस मामले को ट्रेस करने के लिए स्पेशल पुलिस टीम गठित की गई। इस टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट लिए और डाग स्कवायड की भी मदद ली। लंगर में काम कर रहे युवकों और संदिग्ध व्यक्तियों की फोटो लेकर पीड़ित लड़की से पहचान कराई गई। पीड़ित लड़की की पहचान पर आरोपी शिवजी उर्फ नीटू पुत्र बरखा राम निवासी गांव कुलारा को उसके खेतों से गिरफ्तार किया गया। पीड़ित लड़की को मौके पर बुलाकर पहचान की गई।