{"_id":"bb36e06a52c44e6c27e1c8d8accb65d5","slug":"akali-leader-s-son-shot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेता के बेटे को गोली मारी, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाली नेता के बेटे को गोली मारी, भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Fri, 12 Jun 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बाघापुराना अधीन गांव बड़ा घर में शुक्रवार की सुबह ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन एवं अकाली नेता के बेटे बेअंत सिंह को वरना कार में सवार होकर आए हमलावरों ने गोलियां मारकर घायल कर दिया। सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने उसे डीएमसी लुधियाना रेफर कर दिया है।
मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश ने बताया कि बेअंत सिंह के सिर, कंधे और हाथों पर गोलियाें लगीं हैं और वह बेहोशी की हालत में है। घायल के किसी वारिस के बयान दर्ज कर केस दर्ज किया जाएगा।
बेअंत सिंह शुक्रवार की सुबह तकरीबन सात बजे गांव में ही किसी काम से जा रहा था। जब वह गांव की फिरनी पर पहुंचा तो वरना कार सवार हमलावरों ने उसे गोलियां मारी और फरार हो गए।
विज्ञापन
यह परिवार काफी जमीन का मालिक होने के कारण क्षेत्र के खुशहाल परिवारों में से एक माना जाता है। हमले में घायल बेअंत सिंह केा पिता करतार सिंह ब्लाक समिति का पूर्व चेयरमैन हैं और उनके दो भाई कनाडा में हैं। बेअंत की एक भांजी स्टडी वीजा पर कनाडा गई है।
पुलिस के अनुसार बेअंत सिंह की दूसरी बहन की जिला फरीदकोट के गांव बहबल कलां में विवाही ननद के पुत्र से स्टडी वीजा पर कनाडा गई भांजी से रिश्ते की बातचीत चली थी। बाद में किसी कारण रिश्ता टूट गया। पुलिस का दावा है कि इस रंजिश के कारण ही बेअंत सिंह पर हमला किया गया है।