फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Akali leader's son killed two Overcome

अकाली नेता के बेटे की हत्या में दो काबू

Wed, 01 Jul 2015 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा Updated Wed, 01 Jul 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
थाना बाघापुराना पुलिस ने ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन एवं अकाली नेता करतार सिंह गांव बड़ाघर के बेटे बेअंत सिंह की हत्या के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार ने मुख्य आरोपी के साथ कनाडा रहती भांजी का रिश्ता करने से इंकार कर दिया था और इस रंजिश के अंतर्गत यह हत्या की गई थी।
विज्ञापन


 एसपी (आई) राजेश्वर सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते माह की 12 जून को गांव बड़ाघर में बेअंत सिंह को गोलियां मारकर गंभीर रूप में घायल कर दिया था। उसकी डीएमसी लुधियाना में इलाज दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस केस में नामजद मुख्य आरोपी हरसिमरनदीप सिंह उर्फ सिमरा गांव बहबल कलां जिला फरीदकोट ने अपने माता-पिता और दोस्तों के साथ मिल कर बेअंत सिंह की हत्या की साजिश तैयार की थी। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार ने आरोपी सिमरा की कनाडा रहती भांजी का रिश्ता करने से इंकार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रंजिश के अंतर्गत बेअंत सिंह की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी ने इस घटना को अंजाम देने से पहले अपनी मां मनजीत कौर और पिता गुरमुक्ख सिंह को मलेशिया भेज दिया था।

उन्होंने बताया कि इस आरोपी की खोज जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए सभी हवाई अड्डों को एलओसी जारी कर दी है। गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ लुग्गी और दलजिंदर सिंह उर्फ मोटा गांव बहबल कला ने पूछताछ में माना कि मुख्य आरोपी हरसिमरनदीप सिंह उर्फ सिमरा ने कनाडा रहती लड़की के रिश्ता करने से इंकार करने बाद इस बेइज्जती का बदला लेने की बात कही थी।

गिरफ्तार आरोपियों से हत्या के लिए इस्तेमाल किया बाइक भी बरामद कर ली गई। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना वाले दिन वह बाइक पर मृतक के घर के पास पहुंचे और मुख्य आरोपी हरसिमरनदीप सिंह उर्फ सिमरा ओर अन्य दोस्त के साथ वरना कार में बैठे रहे और बेअंत सिंह के घर से बाहर निकलने के बारे दोनों आरोपियों ने कार में बैठे मुख्य आरोपी को सूचना दी।


उन्होंने पहले बेअंत सिंह की बाइक में टक्कर मार कर नीचे गिरा दिया और बाद में गोलियां मार कर फरार हो गए। इस मौके थाना बाघापुराना प्रमुख इंस्पेक्टर प्रताप सिंह, रीडर देविंदर सिंह और रीडर परमिंदर सिंह, नैब रीडर जसवीर सिंह आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed