{"_id":"2a63c6310f4ed920dbce013ad6970688","slug":"akali-leader-s-son-died-of-gunshot-wounds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेता के बेटे की गोली लगने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाली नेता के बेटे की गोली लगने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Tue, 19 Jan 2016 03:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कौली में सोमवार को अकाली नेता के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। अकाली नेता ने श्री अखंड साहिब का पाठ रखा हुआ था इसी दौरान हादसा हो गया।
बहादुरगढ़ चौकी इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि अकाली दल के सर्कल बहादुरगढ़ के पूर्व प्रधान जगजीत सिंह कौली के 25 साल का बेटा सचदीप सिंह अपनी राइफल को संभाल कर रख रहा था। 12 बोर राइफल भरी हुई थी।
अचानक गोली चल गई जो उसकी छाती को चीरते हुए निकल गई। परिजन उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
अकाली नेता के घर में जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घर में श्री अखंड साहिब का पाठ रखा हुआ था जिसका सोमवार को भोग पड़ना था। घर में हुए अचानक इस हादसे से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है।
सचदीप सिंह का एक डेढ़ साल का बच्चा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।