फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   सीएम सिटी में चार साल की बच्ची घर के बाहर से किडनेप

सीएम सिटी में चार साल की बच्ची घर के बाहर से किडनेप

Wed, 25 Oct 2017 10:34 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
सीएम सिटी में चार साल की बच्ची घर के बाहर से किडनेप
सीएम सिटी में चार साल की बच्ची घर के बाहर से अगवा
विज्ञापन

पटियाला।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मोती महल के नजदीक पड़ती गुरु तेग बहादुर कालोनी में मंगलवार देर शाम घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्चों का अपहरण कर लिया गया। खबर लिखे जाने तक बच्ची को कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस की ओर से टीमें बनाकर बच्ची की तलाश की जा रही थी और बाजारों व दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही थी।
आफिसर कालोनी चौकी के इंचार्ज गुरपिंदर सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को उनके पास चार साल की बच्ची कोमल के गुम होने की सूचना आई। बच्ची कोमल के पिता जगराम मूल रूप से यूपी के जिला गोंडा के रहने वाले हैं। यहां बच्ची का परिवार आफिसर कालोनी के नजदीक गुरू तेग बहादुर कालोनी में किराए पर कमरा लेकर रह रहा है। जगराम घरों में सफेदी का काम करता है और पत्नी कोठियों में साफ-सफाई का। गुरु तेग बहादुर कालोनी में यूपी के कई और लोग भी रहते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को वहां रहने वाले एक प्रवासी के बच्चे का जन्मदिन था। उन्होंने कोई धार्मिक समागम रखा था। जन्मदिन समागम में हिस्सा लेने के बाद बच्ची अपने घर के बाहर देर शाम खेल रही थी। इसी बीच वह अचानक घर के बाहर से गायब हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें बनाकर बच्ची की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। गुरुतेग बहादुर कालोनी व इसके आसपास के इलाकों में बाजारों व दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवा कर खंगाली जा रही है। फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। बच्ची की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed