{"_id":"5b3a59bf4f1c1ba63b8b456f","slug":"61530550719-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशमेश कालोनी में चोरी की वारदातों की बढ़ोतरी से पुलिस की नींद हुई गायब?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दशमेश कालोनी में चोरी की वारदातों की बढ़ोतरी से पुलिस की नींद हुई गायब?
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायमंड के गहने और लाखों की नकदी चोरी
दशमेश कालोनी में चोरी की वारदातों की बढ़ोतरी से पुलिस की नींद उड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। राजपुरा टाउन की दशमेश कालोनी में रहने वाले प्रसिद्ध व्यवसायी रवि दुरेजा के घर में शनिवार देर शाम जब घर पर कोई नहीं था तो चोर पिछली दीवार फांदकर घर में घुस गए और तीनों अलमारियों के ताले तोड़कर उसमें रखे डायमंड व सोने के करीब 25 से 30 लाख रुपये के गहने, लाखों की नगदी ले गए। राकेश दुरेजा ने बताया कि परिवार के लोग रिश्तेदारी में भोपाल गए थे और हम दोनों भाई और हमारे बेटे रोज की तरह दुकान पर थे कि कुछ लोग दीवार फांदकर वारदात को अंजाम दे गए। दुरेजा ने बताया कि थोड़ा समय पहले ही उसके भतीजे का विवाह हुआ था उसकी पत्नी के गहनों को भी चोरों नहीं बख्शा।
इसी तरह दशमेश कालोनी निवासी सेवा मुक्त अधिकारी वीके सेतिया ने बताया बीती 1 जून को वह अपने बेटे व परिवार के साथ बाहर गए हुए थे कि चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए और अलमारी के ताले तोड़कर करीब डेढ़ लाख के सोने के गहने व 50 हजार की नगदी लेकर भाग गए, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी थी।
बता दें कि दशमेश कालोनी में रहने वाली आईपीएस साक्षी वर्मा जो हिमाचल के किन्नौर में बतौर एसपी तैनात हैं, उनके पिता एसपी वर्मा जो राजपुरा में स्थित अपने पैतृक मकान में रहते हैं। उनके किराएदार के घर से 26 जून को 20 हजार की नकदी व सोने के गहने चोरी हुए थे। इस बारे में डीएसपी राजपुरा कृष्ण कुमार पांथे ने बताया कि राजपुरा में कोई शातिर गिरोह है। दशमेश कालोनी में रहने वाले किरायेदारों व पीजी वालों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की जांच के अलावा पटियाला से फोरेंसिक माहिरों की भी मदद ली जा रही है।