फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   बस सवार एक व्यक्ति से 30 लाख रूपये की नगदी बरामद

बस सवार एक व्यक्ति से 30 लाख रूपये की नगदी बरामद

Sat, 25 Aug 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
बस सवार एक व्यक्ति से 30 लाख रूपये की नगदी बरामद
बस में सवार व्यक्ति से मिले 30 लाख रुपये
विज्ञापन

पुलिस ने इंकम टैक्स अधिकारी को सौंपी धनराशि
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा। पुलिस ने राजपुरा-अंबाला रोड पर शनिवार देर शाम नाके के दौरान बस में सवार एक व्यक्ति से 30 लाख की नकदी बरामद की है। बरामद की गई नकदी संबंधी उक्त व्यक्ति कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके कारण पुलिस टीम ने मौके पर पटियाला इंकम टैक्स इंवेस्टीगेशन टीम को बुलाकर रुपये उनके सपुर्द कर दिए।

सिटी थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग मिड-वे ढाबे के पास पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान दिल्ली से जालंधर जा रही बस को पुलिस ने रोककर उसकी चेकिंग की तो बस में बैठे अमरजीत सिंह निवासी जलंधर पर शक हुआ। उन्होंने बैग की तलाशी ली तो पुलिस को उसमें से दो-दो हजार रुपये के 30 लाख रुपये के नोट मिले। पुलिस ने जब रुपये संबंधी पूछताछ की तो वह कोई भी जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने सारी रकम जब्त कर मौके पर इंकम टैक्स पटियाला अधिकारी करनदीप सिंगला को बुलाया। प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि यह भी जांच की जाएगी की यह राशि हवाला की तो नहीं है। इंकम टैक्स अधिकारी करनदीप सिंगला का कहना है कि रकम के बारे जो इसका मालिक होगा व जिस व्यक्ति से रकम बरामद हुई है दोनों के पास नोटिस भेजा जाएगा। रकम संबंधी जानकारी मांगी जाएगी। जवाब सही न मिलने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed