फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   दुकान का शटर तोड़कर लाखों रूपये के मोबाईल चोरी

दुकान का शटर तोड़कर लाखों रूपये के मोबाईल चोरी

Sat, 17 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
दुकान का शटर तोड़कर लाखों रूपये के मोबाईल चोरी
दुकान का शटर तोड़ लाखों के मोबाइल उड़ाए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
बनूड़ में लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत है। अब दुकानदार खुद पहरा लगाने की योजना बना रहे हैं।
शुक्रवार रात गुगा माड़ी के सामने सनी टेलिकॉम की दुकान का शटर तोड़कर लाखों के मोबाइल चुरा लिए। दुकान के मालिक गांव उड़दन निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह रात को दुकान बंद करके गांव चले गए थे। शनिवार सुबह उसकी दुकान के नजदीक रहने वालों ने बताया कि उनकी दुकान का शटर टूटा पड़ा है। सूचना मिलते ही वह दुकान पर आया तो देखा कि किसी रॉड के सहारे ताले समेत शटर उठाकर दुकान में रखे करीब 46 मोबाइल व 2500 की नकदी अज्ञात चोर लेकर फरार हो चुके हैं। दुकानदार ने बताया कि पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही एएसआई गुरनाम सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। समाजसेवी भूपिंद्र सिंह मनौली सूरत ने बताया कि इलाके में लगातार बढ़ रही चोरियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस को गश्त तेज करनी चाहिए। प्रशासन उसे मुआवजा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed