फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   सड़क हादसों में बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत

सड़क हादसों में बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत

Fri, 13 Oct 2017 10:15 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में बुजुर्ग महिला समेत दो की मौत
हादसों में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन

आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
दो सड़क हादसों में एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वार्ड नंबर 9 पातड़ां निवासी परवीन कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी दादी शीला रानी (50) बस में आ रही थी। वह जब नरवाना बाईपास पर उतरने लगी, तो चालक बलजिंदर सिंह ने अचानक बस चला दी। इस वजह से बुजुर्ग महिला बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। हादसे में मौके पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस बयान के आधार पर बस चालक खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

न्यू बिशन नगर वासी दीपक कुमार ने सिविल लाइन पुलिस को बताया कि उसका दोस्त किशोर कुमार साइकिल पर वाईपीएस स्टेडियम रोड से गुजर रहा था। इस बीच एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते साइकिल में टक्कर मारी। हादसे में किशोर कुमार की मौत हो गई। वारदात के बाद कार चालक फरार हो गया। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed