{"_id":"5b8187e142c792464e177053","slug":"201535215585-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के ओवरडोज से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के ओवरडोज से युवक की मौत
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
सीएम सिटी ने नहीं थम रहा है नशे का कहर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच पता चलेगा: पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। मुख्यमंत्री के जिले पटियाला के नजदीकी कस्बा सन्नौर के निकट पड़ते गांव खुड्डा में 28 वर्षीय युवक की नशे की ओवरडोज कारण मौत हो जाने की सूचना मिली है। मृत संजू मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर का रहने वाला है।
भाई राजू और पिता ने बताया कि संजू पिछले तीन सालों से अवतार सिंह तारी नाम के व्यक्ति के घर गांव खुड्डा में उसके लड़के की देखभाल करने के लिए रह रहा था। अवतार का लड़का किसी बीमारी से पीड़ित था। पिछले कई महीनों से संजू उन्हें आकर काफी कम मिलता था और वह नशे भी करने लगा था। शनिवार तड़के तीन बजे उन्हें अवतार सिंह तारी का फोन आया कि संजू की हालत खराब है और वह गिर गया है। हमारा परिवार जब तारी के घर पहुंचा, तो वह लोग संजू को पहले ही सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले गए थे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संजू की पत्नी पूजा ने बताया कि पहले उसका पति केवल शराब पीता था। अब उसने कोई और नशा भी करना शुरू कर दिया था। वह कई तरह के नशे करने का आदी हो चुका था। उसे लगता है कि संजू की मौत नशे के कारण ही हुई है। वहीं अवतार सिंह तारी की पत्नी ने कहा कि संजू रात को रोटी खाकर सोया था। आधी रात को उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उधर थाना सन्नौर के एएसआई जसमेल सिंह ने कहा कि मृतक संजू के शव का पोस्टमार्टम कराने ही सारी सच्चाई सामने आएगी कि मौत का असली कारण क्या है।मामले की जांच की जा रही है। संजू के चार बच्चे हैं।