फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   रजिंश के तहत कातिलाना हमला, घायल की पीजीआई में मौत

रजिंश के तहत कातिलाना हमला, घायल की पीजीआई में मौत

Fri, 17 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
रजिंश के तहत कातिलाना हमला, घायल की पीजीआई में मौत
हमले में घायल युवक की पीजीआई में मौत, आरोपी फरार
विज्ञापन

- मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
- पुलिस को अब भी शक - सड़क हादसे में घायल हुआ था हरविंदर
राजपुरा।
सिटी पुलिस ने गांव गोपालपुर निवासी महिला रजनी कौर की शिकायत पर उसके बेटे हरविंदर सिंह पर जानलेवा हमला करने के आरोप में कुलवीर सिंह, मंगा सिंह, विजय, रवि निवासी गोपालपुर और बिट्टू निवासी राजपुरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हमले का कारण पुरानी रजिंश बताया जा रहा है। वहीं पुलिस को शक है कि घटना सड़क हादसा भी हो सकता है। उधर, सिटी पुलिस के एसएचओ ने बताया कि घायल की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई है।

शिकायतकर्ता रजनी कौर ने पुलिस को कि शिकायत में बताया कि 14 नवंबर की सुबह 10.30 बजे आरोपी उसके बेटे हरविंदर सिंह को घर से किसी कार्य के लिये बुलाकर ले गये। उन्होंने हरविंदर को जान से मारने की कोशिश के तहत बेटे पर तलवारों से हमला किया। वे हरविंदर को गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गये। घायल का इलाज पीजीआई दाखिल करवाया गया। सिटी पुलिस के एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed