फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   लापता छात्र का गडां खेड़ी नहर से मिला शव, कालेज रजिस्ट्रार व कैंटीन मालिक पर केस दर्ज

लापता छात्र का गडां खेड़ी नहर से मिला शव, कालेज रजिस्ट्रार व कैंटीन मालिक पर केस दर्ज

Sun, 03 Sep 2017 10:12 PM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
लापता छात्र का गडां खेड़ी नहर से मिला शव, कालेज रजिस्ट्रार व कैंटीन मालिक पर केस दर्ज
लापता विद्यार्थी का शव नहर से मिला
विज्ञापन

राजपुर।
राजपुरा-चंडीगढ़ रोड के नजदीक बने कालेज का 29 अगस्त को लापता हुए छात्र का शव राजपुरा-पटियाला रोड से गुजरती भाखड़ा-नरवाणा ब्रांच नहर से मिला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के पिता अनिल कुमार के बयानों पर कालेज के रजिस्ट्रार व कैंटीन मालिक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुराना राजपुरा निवासी गगनदीप सिंह पुत्र अनिल कुमार राजपुरा के नजदीक प्राइवेट कालेज में पढ़ता था। पिता अनिल कुमार, भाई विशाल व अन्य छात्र हरदीप सिंह ने बताया कि कालेज में पढ़ने वाले युवकों में से जिनका फीस आदि का कोई झगड़ा होता है कालेज प्रबंधक उसकी शिकायत पुलिस से कर उसे प्रताड़ित करवाते हैं। इसके चलते कुछ युवक कालेज छोड़ चुके हैं। प्रताड़ना से परेशान होकर गगनदीप सिंह ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने गगनदीप की मौत का जिम्मेवार कालेज प्रबंधकों को बताया है। दूसरी ओर कालेज की रजिस्ट्रार सुखअमन बाठ ने मौत की वजह कैंटीन के मालिक के साथ गगनदीप व अन्य दोस्तों का झगड़ा होना बताया है। जनसूआ पुलिस चौकी प्रभारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक गगनदीप के पिता अनिल कुमार की शिकायत पर कालेज के रजिस्ट्रार बीएस सिद्धू व कैंटीन मालिक हरदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed