{"_id":"5d051c4f8ebc3e247e2b4b60","slug":"156061600316-patiala-news200","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर में थाना दिड़बा का एएसआई रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संगरूर में थाना दिड़बा का एएसआई रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। संगरूर के थाना दिड़बा के एएसआई को पटियाला विजिलेंस ब्यूरो ने 10 हजार 500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक आरोपी एएसआई ने झगड़े के एक केस में दोनों पार्टियों के बीच समझौता हो जाने के बाद दर्ज मुकदमे को रद्द करने के लिए 20 हजार 500 रुपये रिश्वत मांगी थी। आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर प्रितपाल सिंह ने बताया कि ब्यूरो के पास सुखविंदर सिंह निवासी गांव मुंशीवाला तहसील दिड़बा जिला संगरूर ने शिकायत की थी कि उसका अपने पड़ोसी के साथ झगड़ा हो गया था। जिस कारण थाना दिड़बा में दूसरे पक्ष के खिलाफ 14 मई 2019 को विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हो गया था। बाद में दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायतकर्ता और उसके परिवार के खिलाफ क्रास केस दर्ज करवा दिया गया। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पर्चे को रद्द करने के लिए थाना दिड़बा के एएसआई करम सिंह ने 25 हजार की रिश्वत देने की मांग की। सौदा 20 हजार 500 रुपये में तय हो गया। आरोपी ने 10 हजार की पहली किश्त शिकायतकर्ता से हासिल कर ली थी। बाकी के 10 हजार 500 रुपये की रिश्वत हासिल करते हुए आरोपी एएसआई करम सिंह को सरकारी गवाहों की हाजिरी में विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।