फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   डाकखाना मुलाजिम और चिटफंड कंपनियों ने मिलीभगत कर समाना में लोगों साथ की लाखों की धोखाधड़ी

डाकखाना मुलाजिम और चिटफंड कंपनियों ने मिलीभगत कर समाना में लोगों साथ की लाखों की धोखाधड़ी

Thu, 06 Jun 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
डाकखाना मुलाजिम और चिटफंड कंपनियों ने मिलीभगत कर समाना में लोगों साथ की लाखों की धोखाधड़ी
पटियाला। समाना के गांव बुजरक में डाक विभाग की मुलाजिम की ओर से चिटफंड कंपनियों के साथ मिलीभगत करके लोगों के साथ लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। नौजवान भारत सभा की अगुवाई में वीरवार को बड़ी संख्या में पीड़ित लोग पटियाला में एसपी (डी) हरमीत सिंह हुंदल से उनके दफ्तर में मिले और मामले के खिलाफ दरख्वास्त दी। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उनके डूबे पैसे जल्द वापस दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

नौजवान भारत सभा के प्रदेश प्रधान रमिंदर, जिला प्रधान कुलबीर टोडरपुर, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के जिला प्रधान अतिंदरपाल घग्गा ने बताया कि गांव बुजरक के डाकखाने की एक महिला मुलाजिम ने बुजरक समेत आसपास के कई गांवों के परिवारों से डाकखाने की स्कीमों में पैसे लगवाने के नाम पर लाखों रुपये वसूल किए। इसके बाद फ्रेंड्स लाइव स्टाक प्राइवेट लिमिटेड और अल्पाइन एग्रीकल्चर लैंड डेवलपर्स लिमिटेड नाम की चिट फंड कंपनियों में लगा दिए। अब जब इन लोगों के पैसे डूब चुके हैं तो उक्त महिला मुलाजिम और चिट फंड कंपनी वाले उल्टा इन लोगों को ही धमका रहे हैं।
विज्ञापन

इन्होंने बताया कि एसपी (डी) हरमीत सिंह हुंदल के ध्यान में मामला ला दिया गया है। उन्होंने मौके पर ही डीएसपी समाना को दरख्वास्त पर कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही पीड़ित लोगों को इंसाफ न मिला तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ संघर्ष छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि गांवों के लोग तो पहले ही आर्थिक मंदहाली का जीवन जी रहे हैं। अब इन धोखेबाजों के कारण उनकी मेहनत की कमाई भी लुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed