{"_id":"5c27a9bebdec2256cc1be078","slug":"141546103230-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाएं गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाएं गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरगाह माथा टेकने घर से निकली भाभी व मुंहबोली ननद गायब
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, भाखड़ा में तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला से राजपुरा के खेडी गंडियां इलाके में स्थित एक दरगाह में माथा टेकने की बात कहकर घर से निकली भाभी व उसकी मुंह बोली ननद संदेहास्पद परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। संबंधित थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही भाखड़ा नहर में भी तलाश के लिए गोताखोर लगा दिए हैं। खबर लिखे जाने तक महिलाओं का कोई सुराग नहीं लग सका था।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि ढाबा मालिक बलविंदर सिंह निवासी तफज्जलपुरा ने पुलिस पास बयान दिया है कि उसकी पत्नी हरजीत कौर (40) व मुंह बोली बहन सविता धीमान (42) पत्नी स्वर्गीय हरदीप सिंह 27 दिसंबर को शाम करीब चार बजे घर से यह कहकर निकली थीं कि वह खेड़ी गंडियां नहर के पास स्थित दरगाह पर माथा टेकने के लिए जा रही हैं। लेकिन वह बाद में घर वापस नहीं लौटीं। दरगाह जाकर वहां के सेवादार से पूछा, तो उसने बताया कि दोनों भाभी-ननद वहां आई ही नहीं थीं। पुलिस के मुताबिक दोनों भाभी-ननद अकसर उक्त दरगाह में माथा टेकने के लिए जाती थीं। बीते मंगलवार को भी वह दरगाह गई थीं। लेकिन 27 दिसंबर दिन वीरवार को वह कहकर तो घर से दरगाह जाने के लिए निकली थीं, लेकिन दरगाह गई नहीं। पुलिस ने दोनों महिलाओं की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करके मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिवार की किसी के साथ रंजिश या फिर महिलाओं के किसी तरह के मानसिक तनाव में होने की बात से भी इनकार किया है।