{"_id":"5ad0def74f1c1b66098b45d7","slug":"141523638007-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारा अदालत में पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तारा अदालत में पेश
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतार सिंह तारा को बुड़ैल से दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए
चंडीगढ़ पुलिस ने पटियाला अदालत में लगाई अर्जी
बहुचर्चित रुलदा सिंह मर्डर केस में तारा कोर्ट में पेश, अगली सुनवाई तीन मई को होगी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह तारा को पंजाब की किसी जेल में शिफ्ट किया जाए। इस संबंधी एक अर्जी शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस ने पटियाला में एडिशनल सेशन जज मोहम्मद गुलजार की कोर्ट में लगाई। तारा को शुक्रवार को पटियाला कोर्ट में बहुचर्चित आरएसएस की राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय प्रधान रहे स्वर्गीय रुलदा सिंह के मर्डर केस में पेश किया गया था। अगली सुनवाई तीन मई 2018 को होगी।
वकील बरजिंदर सिंह सोढ़ी ने बताया कि रुलदा सिंह मर्डर केस में चंडीगढ़ की बुडै़ल जेल से जगतार सिंह तारा और नाभा जेल से रमनदीप सिंह गोल्डी को पटियाला कोर्ट में पेश किया गया था। इस मौके पर चंडीगढ़ पुलिस ने कोर्ट में एक अर्जी लगाई। जिसमें चंडीगढ़ पुलिस ने कोर्ट से तारा को पंजाब की किसी अन्य जेल में शिफ्ट करने की अपील की है। चंडीगढ़ पुलिस ने तर्क दिया है कि पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या का केस अब खत्म हो चुका है, इसलिए तारा को बुडै़ल जेल से शिफ्ट कर दिया जाए। जिस पर अदालत ने तारा के वकील सोढ़ी से इस अर्जी पर लिखित में जवाब मांगा है, जो वह केस की तीन मई को होने वाली अगली पेशी फाइल करेंगे।
वहीं अदालत में पंजाब पुलिस ने भी एक अर्जी लगाई है, जिसमें तारा को आगे से रुलदा सिंह मर्डर केस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश करने की इजाजत मांगी है। पंजाब पुलिस ने ला एंड आर्डर के मद्देनजर यह मांग की है। जिसका तारा के वकील ने विरोध किया। वकील सोढ़ी ने कहा कि वह पंजब पुलिस की इस अर्जी खिलाफ अपना जवाब फाइल करेंगे। तारा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जरिये न पेश किया जाए।