फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   खेतों से मोटरें चोरी करने वाले दो चढ़े पुलिस के हत्थे

खेतों से मोटरें चोरी करने वाले दो चढ़े पुलिस के हत्थे

Sun, 04 Feb 2018 10:38 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खेतों से मोटरें चोरी करने वाले दो चढ़े पुलिस के हत्थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजपुरा।
सदर पुलिस ने राजपुरा-सरहिंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाके के दौरान एक्टिवा सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से खेत से चोरी दो मोटर बरामद कर केस दर्ज कर लिया है।

बसंतपुरा पुलिस चौकी प्रभारी स्वर्ण सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गांव उकसी के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान नाके से गुजर रही एक्टिवा पर सवार दो लोगों पर पुलिस को शक हुआ तो उन्हें रोककर एक्टिवा पर रखी मोनो ब्लॉक पंप की दो मोटरों के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने पुलिस को कोई तसल्ली बख्श जवाब नहीं दिया। जब पुलिस ने सख्ती से उनसे पूछताछ की तो उन्होंने माना कि वह खेतों से मोटरें चोरी करने का काम करते हैं। उक्त दोनों मोटरों को भी उन्होंने किसान हरदेव सिंह निवासी सराएबंजारा के खेतों से चुराया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह और जगदीश सिंह निवासी गांव बरकतपुर जिला फतेहगढ़ साहिब के तौर पर करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed