{"_id":"5b6c6e114f1c1bac7d8b7396","slug":"121533832721-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन
Updated Thu, 09 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला में अवैध खनन पर शिकंजा, 14 मामले दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। सीएम के अपने जिले में अवैध खनन रोकने के प्रयासों के तहत इंडस्ट्री विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में अब तक 14 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
डीसी कुमार अमित ने कहा कि भवन निर्माण सामग्री के दामों को स्थिर रखने व गुणवत्ता बनाए रखने व अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से जिलास्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में पुलिस, आबकारी एवं कराधान, राजस्व और खनन विभाग के कर्मियों व अधिकारियों की सात संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों की ओर से की जाने वाली जांच के अलावा हर सबडिवीजन में एक बड़ा नाका लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन रोकने व पर्यावरण बचाने के लिए कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर सकता हैं। डीसी ने कहा कि जिले में खनन से अब तक 78 लाख 24 हजार 514 रुपये की राशि रॉयल्टी के रूप में जमा हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में अवैध खनन से संबंधित कुल 96 मामले चल रहे हैं। 69 केसों में अदालत में चालान पेश किया जा चुका है जबकि 27 केसों में जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि बीते साल जहां 12 एफआईआर दर्ज की गई वहीं इस साल पहले छह महीनों में 14 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।