{"_id":"5a78911b4f1c1b93268b8838","slug":"121517850907-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली और टेपों की टक्कर में वेटर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली और टेपों की टक्कर में वेटर की मौत
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर ट्राली और टेंपो की टक्कर में वेटर की मौत
छह लोग घायल, गांव कुलेमाजरा के पास हुआ हादसा, केस
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
गांव कुलेमाजरा के पास रविवार रात को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली और टेंपो की टक्कर में एक वेटर की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
जसपाल सिंह निवासी गांव चौरा ने पुलिस को बताया कि वह अपने टेंपो में वेटरों के साथ गांव कुलेमाजरा के पास से जा रहा था। इस बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने लापरवाही से टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में जसपाल सिंह, वेटर विनोद कुमार, वेटर बुध राम, वेटर रमेश, वेटर अरुण और वेटर राकेश घायल हो गए और वेटर राम आशीष की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। इसके बारे में फिलहाल कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।