{"_id":"5a7343984f1c1b91268b7a70","slug":"121517503384-patiala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों द्वारा मोबाइलों की दुकान से चोरी की नाकाम कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों द्वारा मोबाइलों की दुकान से चोरी की नाकाम कोशिश
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान के ताले तोड़े, चोरी में नाकाम
राजपुरा।
शांति मार्केट स्थित एक मोबाइल की दुकान पर वीरवार अल सुबह चोरों ने धावा बोलकर दुकान के शटर में लगे ताले तोड़ दिए। पड़ोसी के शोर मचाने पर चोर मौके से फरार हो गए। इसी दुकान को चोर पहले भी निशाना बना चुके हैं।
लवली मोबाइल सर्विस के मालिक राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना की तरह बुधवार रात भी अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। वीरवार सुबह चार बजे उनकी दुकान के सामने रहने वाले बलदेव सिंह का फोन आया कि बाइक पर सवार होकर आए दो चोर दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। उनकी नींद खुल गई। शोर मचाने पर चोर बाइक और हथियार मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह दुकान पर आया और 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाकर सारी स्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने बाइक और हथियार भी पुलिस के सुपुर्द कर दिए। राकेश कुमार के मुताबिक थोड़े समय पहले भी चोर उसकी दुकान से चोरी करके लाखों के मोबाइल व अन्य सामान चुरा कर ले गए थे।