फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पुलिस ने 350 नशीले कैप्सूल सहित एक को किया काबू

पुलिस ने 350 नशीले कैप्सूल सहित एक को किया काबू

Thu, 14 Mar 2019 10:06 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने 350 नशीले कैप्सूल सहित एक को किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजपुरा। बस स्टैंड पुलिस की ओर से हाईवे पर स्थित मिड-वे ढाबे के नजदीक लगाए गए नाके के दौरान बस सवार एक युवक से नशीले कैप्सूल बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस चौकी इंचार्ज स्वर्ण सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत वीरवार को अंबाला रोड पर नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अंबाला की तरफ से आ रही एक बस को रोककर जब सवारियों के सामान को चेक किया जा रहा था तो बस में सवार एक युवक बस की पिछली खिड़की से उतरकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें से 350 नशे के कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो यह कैप्सूल यूपी से लेकर आया था और खुद खाने के साथ लोगों को भी बेचने का काम करता था। आरोपी की पहचान गुरमुख सिंह निवासी गांव खेड़ी मंडला घन्नौर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


फोटो 14 पीटीएल 02
बस स्टेंड पुलिस चौकी प्रभारी स्वर्ण सिंह पकड़े गए आरोपी बारे जानकारी देते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed