फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   गौंडर समेत अन्य गैंगस्टरों की मदद करने के दो आरोपी अदालत में पेश

गौंडर समेत अन्य गैंगस्टरों की मदद करने के दो आरोपी अदालत में पेश

Thu, 01 Feb 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
गौंडर समेत अन्य गैंगस्टरों की मदद करने के दो आरोपी अदालत में पेश
सभी केंद्र
विज्ञापन


गौंडर समेत अन्य गैंगस्टरों की मदद करने के दो आरोपी अदालत में पेश
छह फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
गैंगस्टरों की मदद करने और उनके साथ संबंध रखने के मामले में पटियाला में एडिशनल चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट रमन कुमार की अदालत में वीरवार को डीएसपी गुरकीरत सिंह अहीर की अगुवाई में सीआईए स्टाफ पुलिस ने दो आरोपियों मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना रानिया निवासी रानिया सिरसा और रमनदीप सिंह उर्फ रोमी निवासी मधाना जिला बठिंडा को पेश किया। पुलिस ने आरोपियों का आठ दिन का रिमांड मांगा। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों को छह फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस ने अदालत को बताया कि आरोपी मनप्रीत सिंह और रमनदीप सिंह उर्फ रोमी के गैंगस्टर विक्की गौंडर, गुरप्रीत सिंह सेखों, नीटा दियोल, अमनदीप ढोटिया, आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू, गैंगस्टर प्रेमा लाहौरिया के साथ संबंध थे। आगे बताया कि पंजाब के साथ लगते राजस्थान बार्डर, अबोहर, बठिंडा व अन्य शहरों में इन्हें को पनाह दिलाई जाती थी। इस संबंध में भी दोनों आरोपियों से पूछताछ करनी है कि और कौन-कौन से लोग इन गैंगस्टरों को पंजाब के बार्डर के साथ लगते शहरों में पनाह देते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 16 तारीख 24 जनवरी 2018 के तहत अनलाफुल एक्टिविटीज एक्ट और एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed