फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   पटियाला में कपड़ों की दुकानों में चोरी

पटियाला में कपड़ों की दुकानों में चोरी

Fri, 10 Nov 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
पटियाला में कपड़ों की दुकानों में चोरी
शटर तोड़कर कपड़े की दुकानों में चोरी
विज्ञापन

पटियाला शहर और गांव अलोवाल में हुई वारदात, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पटियाला शहर और साथ लगते गांव आलोवाल में शटर तोड़कर कपड़े की दुकानों से चोरी होने का मामला सामने आया है। संबंधित थानों की पुलिस ने मामलों में कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। आरोपियों अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया था।
थाना कोतवाली के अधीन पड़ते आर्य समाज चौक में रेडीमेड कपड़ों की दुकान लाइफ स्टाइल में वीरवार देर रात चोरोों ने शटर तोड़कर हजारों रुपये के कपड़े चुरा लिए। दुकान के मालिक को चोरी की घटना बारे सुबह पता लगा। मामले के जांच अधिकारी थाना कोतवाली के एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि एरिया के दुकानदारों ने चौकीदार रखा है। एरिया बड़ा है, जिस वजह से चौकीदार वारदात के समय कहीं और था और उसे पता ही नहीं लगा। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बख्शीवाला के अधीन पड़ते गांव आलोवाल के बस स्टैंड के पास एक कपड़ों की दुकान में भी वीरवार देर रात चोरी हो गई। मामले के जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि दुकान का शटर तोड़कर चोर कपड़ों के थान उठा ले गए। फिलहाल चोरी कितने की हुई, इस बारे में कहा नहीं जा सकता है। जांच चल रही है। केस दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed