फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   covid care volunteer arrest in Patiala

धरना दे रहे कोविड केयर वालंटियरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 11 Jan 2021 10:02 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
covid care volunteer arrest in Patiala
पटियाला। नौकरी से निकाले जाने के विरोध में बस स्टैंड चौक में सोमवार को कोविड केयर वालंटियरों ने जाम लगाकर धरना दिया। पुलिस के बार-बार कहने पर भी जब प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो उन्हें गिरफ्तार करके पुलिस स्टेशन ले जाया गया। हालांकि दो घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। संबंधित लाहौरी गेट थाना इंचार्ज जसप्रीत सिंह ने बताया कि धरना के कारण जाम लगा गया था। यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए इन लोगों को गिरफ्त में लेकर थाने ले जाया गया था। किसी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

कोविड केयर वालंटियर चमकौर सिंह ने कहा कि जब सूबे में कोरोना अपना कहर बरपा रहा था। उस समय पंजाब सरकार ने उन्हें लोगों की देखरेख करने के लिए रखा गया था। जबकि, अब उन्हें बिना नोटिस दिए नौकरी से निकाला जा रहा है। यह सरासर अन्याय है। उन्होंने मांग की कि सभी कोविड केयर वालंटियरों को पक्की नौकरी दी जाएं। चेतावनी देते हुए वालंटियरों ने कहा कि अगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वह मोती महल का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed