फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Council president, Congress MLC, wrangling, CM, consistent philosophy, cost, Ropar

काउंसिल अध्यक्ष और कांग्रेस पार्षद में तकरार

Mon, 04 Jul 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़ Updated Mon, 04 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Council president, Congress MLC, wrangling, CM, consistent philosophy, cost, Ropar
रोपड़ में नगर काउंसिल की बैठक के दौरान बहस करते पार्षद। - फोटो : अमर उजाला
नगर काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री के संगत दर्शन पर दो लाख रुपये खर्च के प्रस्ताव का कांग्रेस पार्षद अशोक कुमार वाही ने विरोध किया। इस पर वाही की काउंसिल अध्यक्ष से तकरार हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वाही ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। 
विज्ञापन


नगर काउंसिल की बैठक परमजीत सिंह माकड़ की प्रधानगी में हुई। बैठक में मुख्य तौर पर लगभग 82 लाख रुपये के विकास कार्य का प्रस्ताव पेश किया गया। मई की 188.86 लाख आमदनी और 184.79 लाख का खर्चा पेश किया गया। इस कांग्रेसी पार्षद अशोक कुमार वाही के विरोध में 16 पार्षदों ने पास कर दिया। वाही ने लगभग हर प्रस्ताव का विरोध किया। मीटिंग के दौरान मुख्य मंत्री के संगत दर्शन के संभावित खर्च के लिए 2 लाख रुपए पास करने को लेकर वाही किया। इस पर वाही की काउंसिल प्रधान की खूब तू तू मैं मैं हुई। 
विज्ञापन


वाही ने कहा मुख्यमंत्री तो घीया, कद्दू खाते है ओर उनके प्रोग्राम के लिए दो लाख रूपये क्यो खर्च किए जा रहे है। इस पर माकड़ ने वर्ष 2006 का कार्यवाही रजिस्टर हाउस के सामने रखते कहा कि जब वाही प्रधान थे तो उस समय निकाय विभाग के  मंत्री के एक प्रोग्राम के लिए 5.50 लाख रुपये का प्रस्ताव पेश किया गया था और हाउस ने 2.50 लाख रुपये पास किए थे। इस पर वाही ने कहा कि उस प्रोग्राम के लिए सारे पैसे उन्होंने अपनी जेब से खर्च किए थे। इस दौरान वाही ने बायकाट कर दिया। इसके बाद सारे प्रस्ताव पास कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed