फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Corporates rushed dump garbage Patiala

पटियाला में कूड़ा फेंकने पहुंचे निगम मुलाजिमों को लोगों ने घेरा

Mon, 15 Feb 2021 10:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Corporates rushed dump garbage Patiala
पटियाला। सन्नौर रोड बाईपास के पास रविवार देर रात 11 बजे उस समय हंगामा मच गया, जब निगम मुलाजिम तीन टिप्परों में कूड़ा भरकर यहां पर फेंकने पहुंचे। गंदगी से भरे टिप्परों को देखकर मोहल्ला निवासियों ने निगम मुलाजिमों को घेर लिया और विरोध करते हुए कहा कि यहां पर कूड़ा फेंकने से बीमारियां फैलेगी।
विज्ञापन

घटना को बढ़ते देेख लोगों ने पुलिस को और कूड़ा इकट्ठा करने वाली कंपनी के अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे निगम द्वारा हायर की कंपनी के मुलाजिमों ने जब फेंका हुआ कूड़ा वापस ले जाने की बात कहीं, तब कहीं जाकर मामला शांत हुई। हंगामा देर रात दो बजे तक चलता रहा। लोगों ने उस जगह की सफाई करवाने के बाद ही कंपनी के नुमाइंदों को जाने दिया।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी यहां कूड़े को फेंका गया था। उस समय किसी को पता नहीं चला था। उसके बाद से लोगों ने यहां पर चौकसी करनी शुरू कर दी थी। इसी दौरान रविवार को दोबारा से टिप्परों में कूड़ा भरकर यहां पर फेंकने के लिए लाया गया था। इसका निवासियों ने विरोध किया। निवासियों ने बताया कि आसपास कई रिहायशी इलाके हैं, ऐसे में यहां पर कूड़ा फेंकने से बीमारियां फैलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed