फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Contractor controlled with three tippers filled with soil

मिट्टी से भरे तीन टिप्परों समेत कांट्रेक्टर काबू

Thu, 16 Jun 2022 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Contractor controlled with three tippers filled with soil
पटियाला। अवैध माइनिंग के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पुलिस ने वीरवार को मिट्टी के भरे तीन टिप्परों समेत मौके से एक कांट्रेक्टर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में कांट्रेक्टर समेत टिप्परों के अज्ञात चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चालकों के बारे में पता लगाकर उनकी भी गिरफ्तारी डाली जाएगी।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी टू मोहित अग्रवाल ने बताया कि ओम प्रकाश निवासी हरमन कालोनी सरहिंद रोड पटियाला ने पुलिस के पास कांट्रेक्टर गगन विर्क के खिलाफ थाना अनाज मंडी में एक शिकायत दी थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने नजदीक बस अड्डा गांव अलीपुर अराइयां पहुंचकर पड़ताल की। मौके पर मिट्टी से भरे हुए तीन टिप्पर खड़े थे। इसके बाद तुरंत मौके पर सहायक जिला माइनिंग अधिकारी निशांत गर्ग को बुलाया गया। उन्होंने कांट्रेक्टर गगन विर्क को मिट्टी के टिप्परों संबंधी दस्तावेज पेश करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने जो दस्तावेज पेश किए, उनकी मियाद पहले ही खत्म हो चुकी थी। इसके बाद टिप्परों के अज्ञात चालकों व कांट्रेक्टर गगन विर्क निवासी घुम्मन नगर के खिलाफ थाना अनाज मंडी में केस दर्ज करके मिट्टी से भरे टिप्परों को अपने कब्जे में ले लिया। मौके से कांट्रेक्टर को काबू कर लिया गया, जबकि टिप्पर चालकों की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed