फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Contract employee positions conflict, rage procession, bus plaza jam, regular demand, Patiala

परिवार के साथ ठेका मुलाजिमों ने बस स्टैंड चौक किया जाम

Tue, 03 Jan 2017 03:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 03 Jan 2017 03:25 PM IST
विज्ञापन
Contract employee positions conflict, rage procession, bus plaza jam, regular demand, Patiala
पटियाला में बस स्टैंड के पास चौक में धरना-प्रदर्शन करते ठेका मुलाजिम। - फोटो : अमर उजाला
ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विभिन्न विभागों के ठेका मुलाजिमों ने अपने परिवारों के साथ बस स्टैंड के पास पटियाला-राजपुरा रोड जाम करके जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इससे पहले ठेका मुलाजिमों ने जल सप्लाई विभाग के हेडआफिस से लेकर डीसी दफ्तर तक और फिर वहां से बस स्टैंड तक रोष जुलूस निकाला। रास्ते में पुलिस प्रशासन ने ठेका मुलाजिमों को रोकने की कोशिश भी की। जाम की वजह से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिससे बस अड्डे पर बसों की आवाजाही प्रभावित रही। 
विज्ञापन


इस मौके पर धरने को संबोधित करते हुए विभिन्न विभागों की जत्थेबंदियों के नुमाइंदों निर्मल सिंह, वरिंदर सिंह मोमी, जगरूप सिंह आदि ने कहा कि पंजाब सरकार संगत दर्शन कार्यक्रमों के बहाने गांवों में जाकर कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर करने का झूठा प्रचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बात को विकास बनाकर पेश कर रही है। जिस बिल के माध्यम से सरकार हजारों ठेक ा मुलाजिमों को रेगुलर करने और हजारों आउटसोर्सिंग मुलाजिमों को ठेके  पर लेने का दावा करती है, वह सब छलावा साबित हुए हैं। 

विभागों ने अभी तक इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। जल सप्लाई विभाग के ठेके पर काम कर रहे दफ्तरी स्टाफ को 31 दिसंबर से फारिग कर दिया है, जबकि यह कर्मचारी रेगुलर होने की सभी शर्तें पूरी करते हैं।


ठेका मुलाजिमों की पिछले चार महीनों से सरकार ने तनख्वाह भी बंद कर दी है। इस पर चेतावनी दी गई कि अगर सरकार ने पूरे तनख्वाह स्केलों पर ठेका मुलाजिमों को रेगुलर नहीं किया, तो आने वाले विधानसभा चुनावों में सरकार को इनके विरोध का सामना करना पडेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed