फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Congressmen demonstrated against government

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Sun, 01 Nov 2015 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Sun, 01 Nov 2015 09:33 PM IST
विज्ञापन
रसोई गैस के सिलेंडर की कीमत बढ़ाने के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता रविवार को सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। साथ ही केंद्र सरकार पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


रोष प्रदर्शन की अगुवाई प्रदेश सचिव पूनम कांगड़ा ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। भाजपा नेता लोकसभा चुनाव के दौरान महंगाई कम करने का दावा करते थे।
विज्ञापन


सरकार बनने के बाद देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही। महंगाई के चलते गरीब की रसोई से दाल पहले ही गायब हो चुकी है। अब केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत तीस रुपये बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई ने लोगों का आर्थिक संतुलन बिगाड़कर रख दिया है। पहले ही महंगाई की मार झेल रहे देशवासियों पर रसोई गैस की कीमत बढ़ने से और ज्यादा बोझ बढ़ेगा। उन्होंने बढ़ाई गई कीमत वापस लेने की मांग की।


इस मौके पर लखवंत सिंह, गुरप्यार सिंह, शक्तिजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, मिट्ठू लड्डा, दीप खां, लखमीर सिंह, हरपाल सोनू, दर्शन सिंह, जोनी गिल, हरबंस सिंह, रवि चौहान, बलवीर सिंह, बूटा सिंह, सुखवीर सिंह, बबीता रानी, मोनिका रानी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed