फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Congress did only loot for five years: Sukhbir Badal

कांग्रेस ने पांच वर्ष सिर्फ लूटने का काम किया : सुखबीर बादल

Wed, 27 Oct 2021 11:06 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Congress did only loot for five years: Sukhbir Badal
राजपुरा । शिरोमणी अकाली दल व बसपा की ओर से राजपुरा में उतारे गये उम्मीदवार स. चरणजीत सिंह बराड़ के समर्थन में अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर बादल ने बुधवार को राजपुरा का दौरा किया। इस मोके पर सुखबीर बादल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पिछले पांच साल सिर्फ लूटने का ही काम किया है। इस दौरान उन्होंने आर्य समाज मंदिर में व्यापारियों से, वकीलों से, युवाओं से अलग अलग मीटिंग की और उनकी समस्याओं के जल्द हल का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान बादल डा. अम्बेदकर चौक पर पहुंचे जहां बाबा साहब की फोटो पर पुष्प भी अर्पित किए। उधर्र, अकाली दल के प्रधान के इस दौरे पर किसान जत्थेबंदियों ने सुखबीर को काली झंडियां दिखाई।
विज्ञापन

बुधवार शाम पुरानी अनाज मंडी में रैली को संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि इलाके की जनता विकास के लिए विधायक चुनती है और साथ ही उम्मीद करती है कि विधायक उनके सुख दुख में साथ खड़ा हो। लेकिन कांग्रेस ने राजपुरा में ऐसा विधायक दिया है जो इलाके में जहरीली शराब की फैक्टरियां चलाने के साथ कई गैरकानूनी काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा विधायक ने माइनिंग करने और लोगों को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया । उन्होंने आरोप लगाया कि जितनी ताकत कम्बोज को महल से मिली थी उसने उस ताकत का गलत इस्तेमाल कर लोगों में दहशत का माहौल बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज राजपुरा तो क्या पूरे पंजाब में कांग्रेस ने एक इंट भी नहीं लगाई। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्ष में अकालीदल ने जो विकास के कार्य करवाए वह सबके सामने हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि शिरोमणी अकाली दल ने हमेशा जो भी वादा किया वह पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार में आते ही अकाली दल व्यापारियों की हर समस्या का हल कर पंजाब में निवेश के रास्ते खोलेगा। पंजाब के लोगों को 400 यूनिट प्रति माह निशुल्क देंगे। गरीब लोगों का 10 लोगों को निशुल्क सेहत बीमा योजना लागू की जायेगी। उन्होंने कहा कि राजपुरा में सीवरेज व पीने के पानी की समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा। इस दौरान प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने भी कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि साढे़ चार वर्ष तक पंजाब को लूटने वाले कांग्रेसी नेता अब खुद दुखी हैं। इस मौके पर अकालीदल जिला प्रधान सुरजीत सिंह रखड़ा, महिंदर पप्पू, नरेदव आकडी, सिमरनजीत सिंह बिल्ला, रंजीत राणा,राम सरन, जसवीर जस्सी, कृष्ण कुकरेजा,सहित काफी संख्या में अकाली कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed