फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Cold wave intensify in Punjab Dense fog for next three days rain alert for December 20

पंजाब में बढ़ेगी ठंड: अगले तीन दिन घने कोहरे की चेतावनी जारी, 20 दिसंबर को बारिश का अलर्ट; अधिकतम पारा गिरा

Wed, 17 Dec 2025 07:59 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 17 Dec 2025 07:59 AM IST
सार

पंजाब में दिन के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 24.1 डिग्री का पारा मोहाली का दर्ज हुआ। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की गिरावट रही। सबसे कम 6.6 डिग्री का न्यूनतम पारा होशियारपुर का दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Cold wave intensify in Punjab Dense fog for next three days rain alert for December 20
पंजाब में सर्दी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में ठंड का प्रकोप बढ़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने 20 दिसंबर को पंजाब में तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर व पठानकोट जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 19 दिसंबर को घना कोहरा पूरे पंजाब को अपनी चपेट में ले लेगा। जबकि बुधवार और वीरवार के लिए पंजाब के 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन


इनमें अमृतसर, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, संगरूर, लुधियाना, जालंधर व कपूरथला जिले शामिल हैं। विभाग के मुताबिक इससे आने वाले दिनों में खास तौर से पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 
विज्ञापन


मंगलवार को पंजाब में कुछ जगहों पर घने से बेहद घना कोहरा पड़ा। जिसके कारण फरीदकोट में दृश्यता 20 मीटर, बठिंडा में 40 मीटर, अमृतसर में 350 मीटर, लुधियाना में 500 मीटर और पटियाला में 1500 मीटर दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में दिन के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 24.1 डिग्री का पारा मोहाली का दर्ज हुआ। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की गिरावट रही। सबसे कम 6.6 डिग्री का न्यूनतम पारा होशियारपुर का दर्ज हुआ।


अमृतसर का न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री, लुधियाना का 11.4 डिग्री, पटियाला का 10.2 डिग्री, पठानकोट का 6.9 डिग्री, बठिंडा का 7.0 डिग्री व फरीदकोट का 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री, लुधियाना का 23.8 डिग्री, पटियाला का 23.5 डिग्री, पठानकोट का 22.9 डिग्री, बठिंडा का 19.6 डिग्री, गुरदासपुर का 22.5 डिग्री, एसबीएस नगर का 23.9 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed