फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Cold wave begins in Punjab Yellow alert six districts for next two days

पंजाब में शीतलहर शुरू: अगले दो दिनों के लिए छह जिलों में यलो अलर्ट जारी, फरीदकोट सबसे ठंडा

Tue, 11 Nov 2025 09:46 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Nov 2025 09:46 AM IST
सार

विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पंजाब के छह जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा व मानसा शामिल हैं। पंजाब में अगले सात दिन फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन
Cold wave begins in Punjab Yellow alert six districts for next two days
ठंड - फोटो : Freepik.com

विस्तार

पंजाब में शीतलहर शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक फरीदकोट सोमवार को 7.2 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। 

विज्ञापन


विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पंजाब के छह जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, बठिंडा व मानसा शामिल हैं। पंजाब में अगले सात दिन फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है। 
विज्ञापन


सोमवार को राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.7 डिग्री नीचे पहुंच गया है। अधिकतम तापमान में भी 0.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 29.5 डिग्री का पारा समराला का दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात शहरों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे

पंजाब में फरीदकोट समेत सात शहरों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। इनमें अमृतसर का न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री, लुधियाना का 9.0 डिग्री, बठिंडा का 8.0 डिग्री, एसबीएस नगर का 9.1 डिग्री, होशियारपुर का 8.9 डिग्री और रोपड़ का 8.7 डिग्री दर्ज किया गया। पटियाला का न्यूनतम पारा 10.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का अधिकतम तापमान भी सामान्य के नीचे बना रहा। इनमें अमृतसर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री (सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 27.6 डिग्री (1.0 डिग्री नीचे), पटियाला का 28.1 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), पठानकोट का 27.0 डिग्री और बठिंडा का 28.0 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed