फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Cold wave alert night temperature drops to 2.4 degrees in Punjab weather update

पंजाब में पारा और गिरा: दो डिग्री तक पहुंचा तापमान... ठड के साथ बढ़ेगा कोहरा, कोल्ड वेव का अलर्ट जारी

Thu, 04 Dec 2025 01:17 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Dec 2025 01:17 PM IST
सार

पंजाब में ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। रात का तापमान दो डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है। ऐसे में ठंड के साथ कोहरा भी बढ़ेगा। 

विज्ञापन
Cold wave alert night temperature drops to 2.4 degrees in Punjab weather update
शीतलहर के बीच कोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

पंजाब में कोल्ड वेव के चलने और कोहरे के पड़ने से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे अधिकतम पारा सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे गिर गया है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिससे यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे गिर गया है। 

विज्ञापन


2.4 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ आदमपुर सबसे ठंडा रहा। वहीं फरीदकोट का न्यूनतम पारा 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे अधिक 24 डिग्री का रूपनगर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने वीरवार व शुक्रवार के लिए भी पंजाब के आठ जिलों में कोल्ड वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा व फाजिल्का जिले शामिल हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक शुक्रवार से वेस्टर्न हिमालयन रीजन को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। यह विक्षोभ ज्यादा मजबूत नहीं है, इसलिए इसके असर से पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन इस विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में पंजाब के तापमान में और गिरावट आएगी। हवा में नमी की मात्रा और कोहरा बढ़ेगा जिससे पंजाब में ठंड बढ़ेगी। डायरेक्टर ने बताया कि पंजाब में 15 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का आगाज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना न्यूनतम तापमान
अमृतसर का न्यूनतम पारा 5.3 डिग्री, लुधियाना का 5.4 डिग्री, पटियाला का 5.0 डिग्री, पठानकोट का 5.3 डिग्री, बठिंडा का 4.0 डिग्री, फिरोजपुर का 5.2, गुरदासपुर का 5.0 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री, लुधियाना का 22.4 डिग्री, पटियाला का 22.6 डिग्री, पठानकोट का 22.0 डिग्री, गुरदासपुर का 22.5 डिग्री और एसबीएस नगर का भी 22.5 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed