फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Cockroaches in pakodas, health department alert

पकौड़ों से निकला काकरोच, सेहत विभाग अलर्ट

Fri, 27 Aug 2021 09:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Cockroaches in pakodas, health department alert
पटियाला। शहर के अनारदाना चौक पर एक नामी स्वीट्स शाप में पकौड़े में काकरोच निकलने के बाद सेहत विभाग सुचेत हो गया है। शुक्रवार को विभाग ने शहर के हलवाइयों के साथ बैठक करके सख्त हिदायतें जारी की। इस दौरान आने वाले त्योहार के सीजन को देखते हुए हलवाइयों को साफ तौर पर हिदायत की गई कि वह साफ-सफाई का ध्यान रखें। इसके साथ जो वह जो खाद्य पदार्थ बेचें, वह गुणवत्ता वाले हों और उन पर एक्सपायरी डेट लिखी होनी चाहिए। दिशा-निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सेहत अधिकारी डा. शैली जेटली, फूड सेफ्टी अफसर गगनदीप कौर आदि ने कहा कि खाने-पीने वाली तैयार की हुई वस्तुओं पर इसकी एक्सपायरी डेट लिखी होनी अब जरूरी है। इसके साथ ही हलवाइयों को बना सामान ढक कर रखने को कहा गया है। दुकानों में इस्तेमाल किए जाने वाले कच्चे माल का रिकार्ड होना चाहिए। खाने वाला तेल बढ़िया क्वालिटी का इस्तेमाल किया जाए और तीन बार से ज्यादा तेल को गर्म न किया जाए। विभाग द्वारा जारी निर्देश में दुकान में काम करने वाले सारे कर्मचारियों का मेडिकल होना जरूरी है और इनकी वैक्सीनेशन भी होना चाहिए। दुकानों में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाए और लोगों को साफ-सुथरा व गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ मुहैया कराए जाएं, ताकि दूषित खाने के सेवन से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed