फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   CM Bhagwant mann hoists tiranga in Patiala targeted center govt rise farmer issue

गणतंत्र दिवस: सीएम मान ने केंद्र को घेरा, कहा- 5500 करोड़ का रूरल डवेलपमेंट फंड रोका, किसानों को लेकर बोले...

Sun, 26 Jan 2025 01:31 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 26 Jan 2025 01:31 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने गणतंत्र दिवस पर पटियाला में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

विज्ञापन
CM Bhagwant mann hoists tiranga in Patiala targeted center govt rise farmer issue
पटियाला में आयोजिक समारोह में सीएम मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर पटियाला के पोलो ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर अपने संबोधन में मान ने केंद्र सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया। सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। केंद्र ने बिना वजह के पंजाब का 5500 करोड़ का ग्रामीण विकास फंड रोक रखा है। जिसके चलते विकास कार्य रुके पड़े हैं। 

विज्ञापन


यही नहीं किसान पिछले करीब एक साल से बार्डरों पर आंदोलन पर बैठे हैं। पहली बार है कि किसानों को अपनी मांगें मनवाने के लिए आमरण अनशन करना पड़ रहा है। केंद्र को जल्द से जल्द इन किसानों को बुलाकर इनकी मांगें पूरी करनी चाहिए। किसान देश के अन्नदाता हैं, इनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए। आगे कहा कि देश को आजाद हुए इतने साल हो गए, लेकिन शहीदों के सपने अभी भी साकार नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में मान ने बताया कि साल 2024 में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाते हुए 173 लोगों को रिश्वत लेते पकड़ा गया, जिनमें 10 गजटिड, 129 नॉन गजटिड, 32 पुलिस मुलाजिम व 24 पटवारी शामिल रहे। वहीं लोगों को उनके घरों के नजदीक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पंजाब में 881 मोहल्ला क्लीनिक खोले जा चुके हैं, जिनमें अब तक 2 करोड़ 70 लाख लोग चेकअप कराने के बाद दवाएं ले चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में 50 हजार नौजवानों को सरकारी नौकररियां दी गईं। बिजली के क्षेत्र में भी सरकार सराहनीय काम कर रही है। अपने वादे के मुताबिक 90 फीसदी घरों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं। सरकार की ओर से पावरकाम को बिजली सब्सिडी का भुगतान भी समय से किया जा रहा है। यही नहीं पंजाब को बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए 540 मेगावाट का जीवीके थर्मल प्लांट खरीदा गया। पछवारा कोयला खान शुरू होने से 1000 करोड़ की सालाना बचत हुई, जो महंगा कोयला खरीदने पर खर्च होता था।


सड़क सुरक्षा फोर्स की शुरुआत करने से सड़क हादसों में 48 फीसदी मौतें कम हुईं। 18 टोल प्लाजा बंद किए। जिससे लोगों के सालाना 225 करोड़ रुपये की बचत हुई। मान ने कहा कि पौने तीन साल के कार्यकाल में आप की सरकार ने पंजाब की तरक्की व खुशहाली के प्रयास में सही दिशा में कदम उठाए हैं। इससे पहले सीएम मान ने परेड से सलामी ली। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सीएम मान ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया। इस मौके पर जरूरतमंदों को इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल और सिलाई मशीनें दी गईं। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली शख्सियतों को भी सीएम मान की ओर से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed