फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Chief Minister Parkash Singh Badal, consistent philosophy, 23 million of the grant, Ropar

मुख्यमंत्री का संगत दर्शन रैलियों में बदला

Wed, 07 Dec 2016 03:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रोपड़
ब्यूरो, अमर उजाला, रोपड़ Updated Wed, 07 Dec 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
 Chief Minister Parkash Singh Badal, consistent philosophy, 23 million of the grant,  Ropar
रोपड़ में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान लोगों को संब‌ोधित करते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने श्री चमकौर साहिब में संगत दर्शन किया। यह संगत दर्शन पंचायतों और लोगों की समस्याएं सुनने की बजाय राजनीतिक रैलियों में बदल गया। 
विज्ञापन


मोरिंडा और श्री चमकौर साहिब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने श्री चमकौर साहिब हलके से अकाली दल के प्रत्याशी जस्टिस निर्मल सिंह का साथ देने और पंजाब में तीसरी बार अकाली-भाजपा की सरकार बनाने की अपील की। 
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने मोरिंडा के गांवों के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये का चेक दिया जबकि मोरिंडा के लिए 1.50 करोड़ रुपये का चेक दिया गया। श्री चमकौर साहिब के गांवों के लिए भी मुख्य मंत्री 10 करोड़ और शहर के लिए 1.50 करोड़ के चेक दिए। मुख्यमंत्री बादल ने यह चेक हलके से अकाली दल के प्रत्याशी जस्टिस निर्मल सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री सतवंत कौर संधू को दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मोरिंडा को सब डिवीजन बनाने का एलान भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कैबिनेट की अगली बैठक में मोरिंडा को सब डिवीजन देने का मद लाया जाएगा। उन्होंने इस दौरान सरकारी स्कूल की बिल्डिंग के लिए 20 लाख रुपये देने का एलान किया जबकि माणकमाजरा के सरकारी स्कूल को अपग्रेड कर बारहवीं तक करने की बात कही। इससे पहले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मोरिंडा-चुन्नी रोड का नींव पत्थर रखा।

लगभग 40 करोड़ की लागत से बनने वाला यह मार्ग 15 महीनों में बनेगा। इस दौरान सीएम कांग्रेस पर खूब बरसे। साथ ही आम आदमी पार्टी पर कम निशाना साधा। बादल ने जहां एसवाईएल के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होेंने एतिहासिक गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा भी टेका। उन्होंने कहा कि शहीदों की याद में बन रहा थीम पार्क भी जल्द ही मुकम्मल कर संगत को समर्पित किया जाएगा।

‘कांग्रेसी विधायक इस्तीफा देते ही सुविधाएं भी लौटाएं’
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पत्रकारवार्ता में कहा कि कांग्रेस के जिन विधायकों ने विधान सभा से इस्तीफे दिए उन्हें सरकारी सुविधाएं भी छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी इस्तीफे देने का ड्रामा कर रहे हैं जबकि सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ही लोकसभा से इस्तीफा दिया है जबकि बाकी सांसदों ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया। एक सवाल के जवाब में बादल ने कहा कि कांग्रेस में आपसी फूट होने के कारण टिकटों के एलान में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि अकाली दल बाकी रहती विधानसभा की टिकटों का एलान भी जल्दी कर देगा। 


मुख्यमंत्री ने की मुफ्त सेहत चेकअप कार्यक्रम की शुरुआत
श्री चमकौर साहिब। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सूबे के लोगों को सेहत संबंधी संवेदनशील बनाने के लिए मुफ्त सालाना हिफाजती सेहत चेकअप कार्यक्रम (एफएपीएचसी) की शुरुआत कर दी है। इसके तहत 30 साल से ज्यादा उम्र वाले नागरिकों का सेहत चेकअप किया जाएगा साथ ही शनिवार को सूबे भर के कम्युनिटी सेहत केंद्र में टेस्ट मुफ्त किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह स्कीम शुरू करते हुए कुछ मरीजों को टेस्ट और जांच रिपोर्ट भी दी। सेहत और परिवार भलाई की प्रमुख सचिव विन्नी महाजन ने कहा कि इस नए एफएपीएचसी प्रोग्राम में अलग-अलग तरह के मुफ़्त टेस्ट किए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed