फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Charged with recovering money from the timbers of covid patients

कोविड मरीजों के तीमारदारों से पैसे वसूलने का आरोप

Wed, 05 May 2021 11:31 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Charged with recovering money from the timbers of covid patients
सीएम सिटी के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल मरीजों के तीमारदारों का आरोप है कि वहां काम करने वाले मुलाजिम उनसे पैसे मांगते हैं। उनके मरीजों तक पानी और खाना पहुंचाने के लिए 300 रुपये तो वीडियो बनाकर दिखाने के लिए 500 रुपये मांगे जा रहे हैं। वहीं अगर वीडियो कॉल करनी हो, तो उसके भी रेट तय हैं। वीडियो कॉल के लिए 250 रुपये तक मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन

तीमारदारों का कहना है कि राजिंदरा अस्पताल ने मानवता की सारी हदें पार कर दी हैं। इस संबंधी राजिंदरा के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डा. एचएस रेखी ने कहा कि यह अमानवता है, अगर कोई मुलाजिम कोरोना मरीजों के रिश्तेदारों से पैसे मांगता है। उन्होंने कहा कि इस तरह की शिकायतें उनके ध्यान में हैं। जांच कराके जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमर उजाला से बात करते हुए हरमन नाम की एक लड़की ने बताया कि उसके पिता कोविड वार्ड में दाखिल हैं। पिता तक खाना व जूस पहुंचाने के लिए वार्ड के मुलाजिमों द्वारा 300 रुपये की मांग की गई। न देने पर खाना और जूस पहुंचाने से इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य तीमारदार अजय ने बताया कि उसके बुजुर्ग पिता रोते-रोते उसे अस्पताल से घर ले जाने को कहते हैं। उन्हें अस्पताल स्टाफ द्वारा बाथरूम भी नहीं ले जाया जाता है। पिता की हालत वार्ड के एक मुलाजिम से जाननी चाही, तो कहा कि वीडियो बनाकर ला देगा, लेकिन इसके लिए 500 रुपये लगेंगे। वहीं एक अन्य युवक ने आरोप लगाया कि उसकी अपनी मां से वीडियो काल पर बात कराने को 250 रुपये मांगे गए। कोविड वार्ड में दाखिल मरीजों के परिजन तो यह तक कह रहे हैं कि वे पैसा देने को भी तैयार हैं लेकिन उनके मरीजों का तो सही इलाज हो, लेकिन राजिंदरा में ऐसा नहीं हो रहा है।

राजिंदरा में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 36 मौतें
राजिंदरा अस्पताल में रोजाना ही कोरोना से बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। पिछले 24 घंटे में राजिंदरा में 36 मौतें हुईं। इनमें से 15 जिला पटियाला के थे जबकि 17 पंजाब के अन्य जिलों से और चार अन्य राज्यों से संबंधित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed