फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Charan Coh Day of Guru Hargobind Nagar Kirtan, 40-day religious event, Mandi Gobindgarh

गुरु हरगोबिंद के चरन छोह दिवस पर नगर कीर्तन

Fri, 03 Mar 2017 03:03 PM IST
मंडी गोबिंदगढ़
मंडी गोबिंदगढ़ Updated Fri, 03 Mar 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
Charan Coh Day of Guru Hargobind Nagar Kirtan, 40-day religious event, Mandi Gobindgarh
मंडी गोबिंदगढ़ में 40 दिवसीय धार्मिक समारोह दौरान निकाले नगर कीर्तन में पालकी साहिब की अगुवाई करते पंज प्यारे। - फोटो : अमर उजाला
छठी पातशाही साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब के नाम से बसी लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के ऐतिहासिक गुरुद्वारा पातशाही छठी से 3 मार्च को वार्षिक 40 दिवसीय चरन छोह प्राप्त समारोह का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस धार्मिक समारोह के शुभारंभ को लेकर गुरुद्वारा साहिब से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया, जिसकी अगुवाई गुरु साहिब के पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन की शुरुआत दौरान एसजीपीसी सदस्य रविंदर सिंह खालसा और शिअद उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने हाजिरी लगवाई।
विज्ञापन


नगर कीर्तन में गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर भाई जसविंदर सिंह, हेड ग्रंथी भाई कुलविंदर सिंह, रविंदरजीत सिंह भंगू, फोरमैन स्वरूप सिंह, फोरमैन केसर सिंह और गुरसेवक सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 दिन का समारोह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब की याद में आयोजित किया जाता है। इस गुरुद्वारा साहिब में बनीं ढाब (पानी का तालाब) पर गुरु साहिब 40 दिन रुके थे और मंडी गोबिंदगढ़ के भाई जानकी दास ने परिवार समेत गुरु साहिब को लोहे से शस्त्र हाथों से बनाकर दिए थे। जब शस्त्र बनाते लोहा खत्म हो गया तो गुरु साहिब ने खुश होकर जानकी दास को यहां लोहे की मंडी होने का वरदान दिया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed