फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Chaos erupts at Diljit Dosanjh film shoot in Patiala see video

Punjab: पटियाला में दिलजीत दोसांझ की फिल्म शूटिंग पर हंगामा, दुकानों पर उर्दू में लिखा... क्रू के साथ बहसबाजी

Tue, 09 Dec 2025 08:14 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 09 Dec 2025 08:14 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला में गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म की शूटिंग को लेकर हंगामा हो गया। पटियाला के किला चौक इलाके में फिल्म की शूटिंग चल रही थी। दुकानदारों की फिल्म क्रू के साथ जमकर बहसबाजी भी हुई। 

विज्ञापन
Chaos erupts at Diljit Dosanjh film shoot in Patiala see video
पटियाला में दिलजीत की फिल्म शूटिंग को लेकर हंगामा। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाबी गायक व अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म की शूटिंग के दौरान मंगलवार को पटियाला के किला चौक इलाके में उस समय हंगामा हो गया, जब दुकानदारों व फिल्म क्रू के बीच बहस हो गई। दरअसल फिल्म में पाकिस्तान के बाजार का दृश्य फिल्माने के लिए दुकानों के बाहर उर्दू भाषा में लिखे बोर्ड लगाए गए थे। दुकानदारों का एतराज था कि यह बोर्ड लगाने के संबंध में उनकी सहमति नहीं ली गई। ऊपर से फिल्म की शूटिंग करने के लिए उन्हें अपनी दुकानें खोलने से रोका गया। नाराज दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करने की कोशिश की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पटियाला के किला चौक इलाके में कलाकार दिलजीत दोसांझ ने सुबह अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू की। इसके चलते पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग करके रास्तों को बंद कर दिया गया था। लोगों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। सुबह करीब 9 बजे अपनी दुकानों को खोलने के लिए जब दुकानदारों ने बैरिकेडिंग पार करके आगे जाने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। बार-बार अपील करने के बावजूद पुलिस ने दुकानदारों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद दुकानदारों की पुलिस के साथ बहसबाजी भी हुई। करीब आधे घंटे के बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग हटाते हुए दुकानदारों को आगे जाने दिया। लेकिन जब दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे, तो बाहर उर्दू भाषा में लिखे बोर्ड लगे हुए थे। इससे दुकानदार बुरी तरह से भड़क गए और उन्होंने नारेबाजी करते हुए दुकानों पर लगे बोर्डों को हटाने की मांग की। इस दौरान दुकानदारों व फिल्म क्रू के बीच तीखी बहस भी हुई। बढ़ते तनाव को देखते हुए जल्दबाजी में शाट लिए गए और तुरंत शूटिंग को खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन




इस मौके पर दुकानदारों ने कहा कि उनकी दुकानों पर उर्दू भाषा में लिखे बोर्ड लगाने के लिए उनकी सहमति नहीं ली गई है, जो पूरी तरह से गलत है। साथ ही कहा कि फिल्म की शूटिंग के कारण उनका नुकसान हुआ है। किसी ने भी बाजार में शूटिंग करने के लिए दुकानदारों की सहमति लेनी जरूरी नहीं समझी। शूटिंग के बारे में भी दुकानदारों को सूचित तक नहीं किया गया। गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म के कईं सीन पटियाला के ऐतिहासिक किला मुकाबर में भी फिल्माए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed