{"_id":"62029d5633412d380068bd98","slug":"chandigarh-university-launches-cucet-2022-scholarship-scheme-will-get-stipend-of-45-crores-patiala-news-pkl441484577","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सीयूसीईटी-2022 स्कॉलरशिप स्कीम लांच की, 45 करोड़ के मिलेंगे वजीफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने सीयूसीईटी-2022 स्कॉलरशिप स्कीम लांच की, 45 करोड़ के मिलेंगे वजीफे
विज्ञापन
पटियाला। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घडुंआं के प्रो चांसलर डॉ. आरएस बावा ने मंगलवार को 45 करोड़ रुपये की प्रवेश परीक्षा/स्कॉलरशिप स्कीम को लांच किया। इस मौके पर डा. बावा ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने विशेष रूप से खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाई है। यूनिवर्सिटी द्वारा राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर हासिल कुल 133 मेडल में 23 मेडल पंजाब के एथलीटों ने जीते हैं। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी के एथलीटों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 9 मेडल, राष्ट्रीय स्तर पर 31 और ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में 93 पदक समेत कुल 133 मेडल हासिल किए हैं।
इसके अलावा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घडुंआं ने एक बार फिर कैंपस प्लेसमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसमें 2022 बैच के पंजाब के लगभग 1700 छात्रों को गूगल, माइक्रोसाफ्ट, डेल टेक्नोलॉजी, विप्रो, कॉग्निजेंट, एमेजॉन जैसी टॉप मल्टीनेशनल कंपनियों से प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए हैं। डॉ. बावा ने कहा कि कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान 500 से अधिक मल्टीनेशनल कंपनियों ने अब तक यूनिवर्सिटी के 7500 से ज्यादा छात्रों को प्लेसमेंट ऑफर दिए हैं। उन्होंने बताया कि बैच 2022 पासआउट छात्रों को अधिकतम 52.11 लाख रुपये के वार्षिक वेतन पैकेज पर टॉप मल्टीनेशनल कंपनियों ने नौकरी दी है। उन्होंने आगे कहा कि गर्व की बात है कि नौकरी पाने वाले इन 7500 छात्रों में से 38 फीसदी से ज्यादा लड़कियां हैं।
डॉ. बावा ने बताया कि इस साल कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी पाने वाले 1692 छात्र पंजाब के हैं, जो कुल कैंपस प्लेसमेंट का लगभग 23 प्रतिशत है, जबकि राज्य के 274 छात्रों को विभिन्न कंपनियों से मल्टीपल प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं। उन्होंने आगे बताया कि यूनिवर्सिटी द्वारा अब तक 1300 से अधिक पेटेंट सफलतापूर्वक फाइल किए गए हैं। जिनमें से 104 पेटेंट पंजाब के छात्रों द्वारा दर्ज करवाए गए हैं। इसके साथ विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीखने और रोजगार के अवसर मुहैया करवाने के लिए चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 68 देशों में 350 अग्रणी विश्वविद्यालय के साथ अकादमिक करार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि यूनिवर्सिटी की स्थापना से 63 हजार छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाया है, पिछले वर्ष सीयूसीईटी स्कीम के तहत 13 हजार से अधिक छात्रों ने विभिन्न कोर्सों में स्कॉलरशिप का लाभ उठाया है। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग, एमबीए, लॉ, फार्मेसी और एग्रीकल्चर कोर्सों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए यह परीक्षा देना अनिवार्य होगा। देशभर के विद्यार्थी वेबसाइट पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं या विभिन्न राज्यों में स्थापित यूनिवर्सिटी के क्षेत्रीय केंद्रों पर आफलाइन आवेदन फार्म और संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं।